कल से इस जिले की महिलाओं को मिलने लगेंगे 1500 रुपए, CM करेंगे महिला पेंशन की शुरुआत

--Advertisement--

आज हरोली जाएंगे सीएम शाम को लौटेंगे शिमला

शिमला – रजनीश ठाकुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू महिलाओं को हर माह 1500 रुपए वाली योजना की शुरुआत लाहुल स्पीति जिला से करने वाले हैं। इसके लिए वह रविवार को शिमला से लाहुल-स्पीति जाएंगे। स्पीति उप मंडल के दौरे के दौरान यह घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी, जिसे अब बजट में भी शामिल किया गया है।

पहले चरण में 2.37 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पहले से 1100 से 1200 रुपए वाली पेंशन मिल रही है। इन्हें भी अब हर माह 1500 रुपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ रवाना हुए हैं और शनिवार को चंडीगढ़ से हरोली जाएंगे। जहां उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। इसके बाद दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिमला वापस आएंगे।

रविवार को उनका लाहुल स्पीति का दौरा है। सोमवार से पिनऊर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी और राज्यसभा का चुनाव भी 27 फरवरी को होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...