नालागढ़ में पंजाब का गैंगस्टर ताज मोहम्मद गिरफ्तार

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

पुलिस ने पंजाब के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह बद्दी पुलिस का उद्घोषित अपराधी था। पंजाब के रोपड़ जिले के तहसील आनंदपुर साहिब के मियांपुर हंडूर गांव के ताज मोहम्मद पुत्र रोशनद्दीन पंजाब का गैंगस्टर है।

पंजाब व हिमाचल में इसके खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं। पिछले वर्ष बद्दी के भूपनगर में 2 गुटों में जमीन को लेकर हुई मारपीट में ताज मोहम्मद ने हवाई फायर किया था लेकिन वह पुलिस के आने से पहले फरार हो गया था।

शुक्रवार को ताज मोहम्मद की न्यू नालागढ़ में आने के सूचना नालागढ़ पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी फिरोज खान के बोल 

डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी बद्दी पुलिस का वांछित अपराधी था। पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...