चालक को महंगी पड़ी मनमानी : सीएम के काफिले को पास न देने पर हरियाणा रोडवेज की बस का चालान

--Advertisement--

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी गाड़ी, कंडाघाट के चायल चौक पर पुलिस ने बस को रुकवाकर की कार्रवाई

सोलन – रजनीश ठाकुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को पास न देना हरियाणा रोडवेज की बस को महंगा पड़ गया। कंडाघाट यातायात पुलिस ने बस का चालान काटा है।

बता दें कि शुक्रवार शाम के समय जब मुख्यमंत्री का काफिला शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था, तो शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही बस ने काफिले को पास नहीं दिया, जिसकी सूचना काफिले में मौजूद पुलिस विभाग के अधिकारी ने पुलिस थाना कंडाघाट को दी।

पुलिस थाना से यह सूचना नगर पंचायत कंडाघाट में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को मिली। जैसे ही हरियाणा रोडवेज की बस नगर पंचायत कंडाघाट के चायल चौक पर पहुंची, तो उसे रुकवा दिया गया और वहीं स्पॉट पर बस का चालान काटा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...