भाजपा का चुनावी बांड के नाम पर काले घन को सफेद करने का षड्यंत्र अब नही होगा सफल

--Advertisement--

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट सोलन का सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष 

शिमला, 16 फरवरी – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैंसले का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने चुनावी बांड योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही इस प्रस्ताव व बांड के खिलाफ थी।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि 2017 में जब एनडीए सरकार ने इस चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में संसद में पेश किया था उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से  इसका विरोध करते हुए इसकी निंदा की थी।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार की इस काला धन रूपांतरण योजना को असंबैधानिक मानते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय का फैंसला बहुत ही स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा है भाजपा का चुनावी बांड के नाम पर काले घन को सफेद करने का षड्यंत्र अब सफल नही होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट सोलन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। देर सायं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभा सिंह, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी,विधायक सुधीर शर्मा,पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर,विशेष आमंत्रित सदस्य स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल,सुरेंद्र सेठी व कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट के सचिव अरविंद गुप्ता उपस्थित थे।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को सोलन में कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट को दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए प्रस्ताव भी पारित किया गया।

यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव व ट्रस्टी अरविंद गुप्ता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह ने ही सोलन के सपरून स्थित इंदिरा भवन में इसकी स्थापना की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऊना में शादी से पहले भागी दुल्हन, 3 दिन बाद लुधियाना में मिली

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में शादी से...

कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी

हिमखबर डेस्क जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने जानकारी...