JOA IT 817 के अभ्यर्थियों से मिले जयराम ठाकुर, सदन में उठाएंगे लंबित रिजल्ट का मामला

--Advertisement--

शिमला, 16 फरवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को नौ फरवरी से धरने पर डटे JOA- IT और विभिन्न पोस्ट कोड अभ्यर्थियों से नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुलाकात की।

जयराम ठाकुर ने विश्वास दिलाया कि वह सदन में उनकी मांग को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। सरकार को जल्द लंबित रिजल्ट को घोषित करने के लिए दबाव बनाएंगे।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार बेवजह रिजल्ट को लटकाने का काम कर रही है। सरकार से जवाब पूछा जा रहा है तो वह कुछ बता नहीं पा रहे हैं। सुक्खू सरकार ने पांच साल में पांच लाख और एक साल में एक लाख नौकरियां देने का वायदा किया था लेकिन अब जो भर्तियां पेंडिंग हैं उन्हें भी नौकरियां नहीं दे पा रहे हैं।

इस सरकार को काम रोकने का शौक है। धांधलियों के अलावा अन्य पोस्ट कोड के रिजल्ट भी यह सरकार नहीं निकाल पा रही हैं। सब कमेटी बनाने का मतलब तभी है जब एक हफ्ते में रिजल्ट निकाला जाए।

विजिलेंस की जांच सालों चलती है ऐसे में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। सदन के अंदर अभ्यर्थियों की आवाज को जोरदार तरीके से विपक्ष उठाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऊना में शादी से पहले भागी दुल्हन, 3 दिन बाद लुधियाना में मिली

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में शादी से...

कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी

हिमखबर डेस्क जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने जानकारी...