खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मचारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क 

खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो में स्थित गोदाम में विजिलेंस ने शुक्रवार शाम को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

दोनों आरोपी सरकारी सीमेंट की सप्लाई जारी करने की एवज में ठेकदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ठेकदार से शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है।

आरोपियों की पहचान स्टोर कीपर नील कमल व हेल्पर देवेश के रूप में हुई है।

एएसपी विजीलेंस हमीरपुर रेनू शर्मा के बोल 

एएसपी विजीलेंस हमीरपुर रेनू शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों कर्मचारियों को पांच हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...