जीएवी के दिनेश बने नेशनल गेम्स में रेफरी, गोवा में चल रही हैंडबॉल स्पर्धा में करेंगे जजमेंट

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में कार्यरत हैंडबाल कोच दिनेश गोवा में चल रही नेशनल गेम्स में रेफरी चयनित हुए हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित खेलों के हैंडबॉल स्पर्धा में वह अपनी जजमेंट व निष्पक्ष निर्णय से सबको आकर्षित करते नजर आएंगे।

दिनेश ने बताया कि चार से 9 नवंबर तक हैंडबॉल इंडोर गेम्स एंड हैंडबाल बीच गेम्स में टेक्निकल ऑफिशियल बनने का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है और 3 नवंबर को रिपोर्टिंग का समय मिला है। देशभर से 12 रेफरी हैंडबॉल नेशनल गेम्स में सेवाएं देंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश से वह इकलौते रेफरी हैं ।

प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व के क्षण हैं कि राष्ट्रीय स्तर के कोच और रेफरी जीएवी स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं और हम दिनेश के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। जीएवी परिवार चाहता है कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए हैंडबॉल में कोचिंग करें या रेफरी बने ।

हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के टॉप 12 रेफरी में सुमार दिनेश को हाल ही में एन आई एस पटियाला में आयोजित कैंप के दौरान ए ग्रेड रेफरी का दर्जा मिला है और इसी का नतीजा है कि वह राष्ट्रीय खेलों में रेफरी करते नजर आएंगे ।

दिनेश इससे पहले भी जूनियर व सीनियर नेशनल फेडरेशन हैंडबॉल गेम्स में रेफरी रह चुके हैं और राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला से ही उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...