बिजली विभाग की अनदेखी, टावर की जमीन से बहता है पानी, हादसों का बना रहता है डर, लोगों ने विधायक से की ये मांग

--Advertisement--

बिजली विभाग की अनदेखी, टावर की जमीन से बहता है पानी, हादसों का बना रहता है डर।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन क्षेत्र के अधीन बद्दी के गांव कल्याणपुर मैं वीएमटी कंपनी द्वारा 66 केवी का टावर लगवाने के लिए ग्राम पंचायत मालपुर से बिना एनओसी लिए ही टावर को लगा दिया गया। जिससे गांव में डर का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह टावर एक पानी के नाले के ऊपर लगा है। साथ में एक मंदिर और कुछ दुकानें भी है। लोगों में दहशत का माहौल है कि कहीं यह टावर आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे को अंजाम न दे। इससे लोग डर रहे हैं।

यहां तक ही नहीं यह टावर नेशनल हाईवे के एकदम साथ खड़े किनारे पर लगाया गया है। जिस दिन आने वाले दिनों में किसी सड़क दुर्घटना का भी लोग शिकार हो सकते हैं।

दूसरी तरफ बदी एक औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ यहां पर ट्रैफिक का जाम व यातायात का लगभग जमावड़ा लगा रहता है।

ग्राम वासियों का कहना है कि इस टावर को लगाने के लिए कंपनी ने ग्राम पंचायत से किसी तरह की आज तक एनओसी तक नहीं ली है और ना ही किसी तरह का कोई आज तक आवेदन किया गया है।

ग्राम वासियों का कहना है कि जब हमने इसका विरोध किया तो बिजली विभाग ने भी किसी तरह सुनवाई तक नहीं की। जिससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी के मालिक और संबंधित विभाग की साथ गांठ सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस टावर को यहां से हटाया जाए। जिससे लोगों की जान के खतरे को दूर किया जाए।

वही गांव के लोगों ने सीपीएस और दून के विधायक रामकुमार चौधरी से भी मांग की है मामले मैं हस्तक्षेप करे ताकि इस समस्या का हल हो सके।

क्या बोले एसडीएम नालागढ़ बद्दी 

इस बारे में एसडीएम को कॉल करके अवगत करवाना चाहा तो एसडीएम बद्दी दिव्यांशु सिंघल ने कहा की मैं कही बाहर हु और अन्य अधिकारी का नंबर देकर बात करने को कहा।

तो पत्रकारों ने बद्दी एसडीएम का एडिशनल चार्ज संभाल रही तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद से बात की तो निशा आजाद ने कहा कि मीडिया के तहत ही मुझे इसके बारे में पता चला है।

लोगों की तरफ से मुझे अभी कोई भी ऐसी शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मैं कल मौके पर तहसीलदार बद्दी को भेज कर मोका देख कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जायेगा।

एक्सियन बिजली रॉबिन बंसल के बोल

इस बारे एक्सियन बिजली रॉबिन बंसल नालागढ़ ने कहा की कि उक्त टावर लैंडस्लाइड के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी ड्राइंग डिपार्टमेंट को बनाकर भेज दी गई है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। वहां पर सम्बदित कंपनी ही डंगा लगाएगी, उनको निर्देष दे दिए गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...