गरनोटा की छात्राओं ने मार्च पास्ट में झटका पहला स्थान

--Advertisement--

सिहुन्ता – अनिल संबियाल 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा में छात्राओं का अंडर फोरटिन खंड स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता का 2-10-23 से 4.10.23 तक आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ तहसीलदार सिहुन्ता सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। जिसमे 30 स्कूलों के 338 खिलाड़ी छात्राओ द्वारा भाग लिया गया।

इस प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर खिलाड़ी छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर के मुख्यातिथि जी को सलामी दी गई। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि सम्मानीय किसान दुत व बरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश चन्द चौहान उपस्थित रहे तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कृत किया व अपना, आशीर्वाद दिया।

मुख्यातिथि ने आगामी खेलकूद प्रतियोगिता में जलक्रीड़ा करवाने का आश्वासन दिया और 11000/- पाकशाला के बच्चों को आर्शीवाद के रूप में भेंट किये।

कबड्डी प्रतियोगिता में रा०व०मा०पाठशाला परछौड विजेता रहा और रा०व०मा०पाठशाला गरनोटा रनरअप रहा। बालीवाल में रा०हाई स्कूल सरोग विजेता तथा रा०व०मा०पाठशाला मनहुता रनरअप रहा।

बैडमिन्टन में रा०व०मा०पाठशाला रायपुर विजेता और रा०हाई स्कूल वाई का बाग रनरअप रहा । खो-खो में रा०व०मा०पाठशाला ककीरा बिजेता और रा०व०मा० पाठशाला रायपुर रनरअप रहा। मार्च पास्ट में रा०व०मा० पाठशाला गरनोटा ने बाजी मारी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...