हिमाचल: निजी विवि की महिला प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लीलता व आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप

--Advertisement--

निजी विवि की महिला प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लीलता व आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ उपमंडल स्थित निजी विश्वविद्यालय चितकारा यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्रा ने महिला प्रोफेसर पर संगीन आरोप लगाए हैं।

हालांकि, पुलिस ने चंडीगढ़ की रहने वाली छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन मंगलवार या बुधवार को अदालत में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

छात्रा का आरोप है कि महिला प्रोफेसर द्वारा उसे निर्वस्त्र किया जाता था, इसके बाद वीडियो बनाती थी। यहां तक की गुप्तांगों से भी छेड़छाड़ करती थी।

आरोप ये भी है कि आरोपी महिला प्रोफेसर द्वारा उसे अकेले ही कमरे में बुलाया जाता था, इसके बाद छेड़छाड़ की जाती थी।

बताया जा रहा है कि छात्रा द्वारा विश्वविद्यालय प्रबंधन को शिकायत सौंपी गई थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस को सूचित किया गया।

बद्दी के महिला थाना में तीन दिन पहले मामला दर्ज किया गया, इसके बाद पीड़ित छात्रा के बयान कलमबद्ध किए गए। माना जा रहा है कि शिकायतकर्ता छात्रा अदालत में भी अपने बयान पर स्टैंड करती है तो उस स्थिति में आरोपी महिला प्रोफेसर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उधर, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा कि 164 का बयान करवाया जा रहा है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश जारी होंगे।

उल्लेखनीय है कि 164 का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया जाता है। इस बयान को केस के ट्रायल के दौरान झूठा नहीं माना जा सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...