शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

--Advertisement--

खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: केवल सिंह पठानियां।

शाहपुर, 01 अक्तूबर – नितिश पठानियां 

शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खण्ड रैत की 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक केवल पठानिया ने किया ।तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिक्षा खण्ड रैत के 4 जोन शाहपुर, रैत, लदवाड़ा तथा दरीणी के 250 छात्र-छात्राएं कबड्डी, खो-खो, बॉलीवाल तथा बैडमिंटन इत्यादि खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगें।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास लिए खेल प्रतियोगिताएं अत्यंत जरूरी हैं, खेलों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा विपरीत स्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है इसी दिशा में चरणबद्व तरीके से पंचायत स्तर पर खेल मैदानों के निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

उन्होंने शाहपुर के बीईईओ परिसर में एक गेस्ट हाउस बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि गेस्ट हाउस के निर्माण से खेल इत्यादि कार्यक्रमों के दौरान दूर दूर से आने वाले अध्यापकों तथा बच्चों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी ।

उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर के सचिव को शाहपुर खेल मैदान में बनाये गए स्टेज के जीर्णोद्धार का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाहपुर की प्रबुद्ध जनता ने अब तक आपदा राहत के लिए 22 लाख 27 हजार की सहायता राशि भेंट की है

पीटीएफ के प्रधान राजीव शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस खेल कूद प्रतियोगिता बारे विस्तार से जानकारी दी । बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।

खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अनु सैणी ने विधायक का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया व आभार जताया । इससे पहले विधायक केवल पठानिया ने नप शाहपुर द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान का शुभारंभ भी किया ।

इस अवसर पर राजेन्द्र मन्हास प्रधान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ काँगड़ा के नेतृत्व में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तथा एनपीएसऐ शाहपुर की ओर से आपदा सहायता राशि के लिए 74 हजार का चेक विधायक को भेंट किया गया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर नप शाहपुर की अध्यक्षा उषा शर्मा, सहायक निदेशक प्रारंभिक शिक्षा संजय ठाकुर, उपनिदेशक बागवानी कमलशील नेगी, कृषि उपनिदेशक राहुल कटोच, डीडी शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, अश्विनी चौधरी, सेवा निवृत्त बीईईओ राजेश राणा तथा विजय कुमार, व्यापार मंडल शाहपुर के प्रधान जितेंद्र सोंधी, नप सचिव प्रदीप दीक्षित, ग्रुप अनुदेशक मनोज सिंह, जितेन्द्र महाजन, दलजीत पठानिया राकेश, सीएचटी रेखा, ममता शर्मा, जागीर, गायत्री, वनीता, रीता बलोरिया, तिलक राज, निक्कू गोस्वामी, उमा, ठाकुर, सुमना देवी, अजय ठाकुर, मीतू गोस्वामी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के अध्यापक तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...