केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन।

चम्बा – भूषण 

केंद्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को प्रात : 10 बजे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं उनकी सेवा भावना से परिचित करवाया गया। श्रमदान कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विद्यालय बकलोह छावनी से बकलोह बाज़ार तक स्वच्छता रैली निकाली गई।

बकलोह में पी.एन. बी. के पास स्थित मैदान की सफ़ाई की गई। यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय बकलोह छावनी के प्राचार्य अनिल कुमार महोदय के संरक्षण में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के दौरान स्काउट – गाइड एवं एन.सी.सी. के विद्यार्थियों, सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान बकलोह की ग्राम प्रधान श्रीमती शर्मिला राय एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ग्राम प्रधान महोदया ने विद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। महोदया ने बताया कि स्वच्छता केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि अपने, अपने समाज और अपने देश के लिए करनी चाहिए। साफ़- सफाई से हमारा वातावरण स्वच्छ रहता है और हम स्वस्थ रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...