वन माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 478 टीन बिरोजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

जिला पुलिस नूरपुर ने वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नूरपुर पुलिस ने गत रात्रि गंगथ में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नंबर HP72A-4429 को चेकिंग के लिए रोका।

चेकिंग के दौरान ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मेहर सिंह पुत्र नंद लाल, भपिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और कुलतार सिंह पुत्र ज्ञान चंद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 41-42 भारतीय वन अधिनियम व धार 379,34 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस ने गंगथ में ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद किए हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...