फंदे से झूली 28 वर्षीय विवाहिता, ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप

--Advertisement--

फंदे से झूली 28 वर्षीय विवाहिता, ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप।

ऊना – अमित शर्मा 

थाना हरोली के तहत पोलियां बीत में 28 वर्षीय विवाहिता ने फंदे पर झूल गई। जिसमें महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजली पत्नी मक्खन सिंह निवासी पोलियाबीत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

उधर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप जड़ते हुए एएसपी ऊना से मुलाकात निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अंजली निवासी पोलियां बीत का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद हरोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।

बताया जा रहा है कि देहलां निवासी अंजली की शादी करीब तीन वर्ष पहले पोलियां बीत के मक्खन सिंह के साथ हुई थी, जिससे एक बेटा भी था।

करीब 11 माह पहले मक्खन सिंह विदेश में नौकरी के लिए चला गया था, जिसके बाद घर में अंजली अपने बेटे, सास व ससुर के साथ रहती थी।

शनिवार सुबह अंजली का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। जिसको लेकर ससुराल पक्ष पर मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

एएसपी ऊना के बोल 

एएसपी ऊना से मुलाकात करते हुए मृतक अंजली के भाई मुनीष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष पिछले लंबे समय से बहन को प्रताड़ित करते हैं। जिसके बारे में अंजली ने कई बार बताया।

उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष से तंग आकर या तो अंजली ने ऐसा कदम उठाया या फिर ससुराल पक्ष ने हत्या की है। ऐसे में निष्पक्ष जांच की जाए।

एएसपी ऊना के बोल 

उधर, एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के भाई सहित ग्रामीण मिले थे। उनके पक्ष का सुना गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...