डाक विभाग कर्मचारियों ने मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली क्लश यात्रा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

डाक विभाग मंडी द्वारा अमृत महोत्सव के दौरान चलाए गए मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आज मंडी शहर में डाक विभाग कर्मचारियों ने अमृत क्लश यात्रा निकाली।

बता दें पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत क्लश में भिन्न भिन्न स्थानों की माटी क्लश में एकत्रित की जा रही है। डाक विभाग मंडी के पोस्टमास्टर चमन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत आज सुबह की डाक विभाग मंडी के कर्मचारियों ने इस क्लश यात्रा में भाग लिया

उन्होंने बताया कि जिले में डाक विभाग के कर्मचारी भी अपने उपयुक्त स्थान पर इस यात्रा का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि हम सभी ने इस क्लश यात्रा में मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर माटी एकत्रित की और अब इस क्लश को दिल्ली अमृत महोत्सव वाटिका के लिए भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...