पिकअप व बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौत, स्कूली छात्र सहित दो जख्मी

--Advertisement--

पिकअप व बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौत, स्कूली छात्र सहित दो जख्मी

ऊना, 27 सितंबर – अमित शर्मा

घंडावल में पिकअप ट्राला व बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि स्कूली छात्र सहित दो जख्मी हुई है।

तक की पहचान अभिषेक पुत्र सुरजीत निवासी ठठल के रूप में हुई है, जो कि इंडस में पढ़ाई करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को एक बाइक पर सवार तीन युवक बसाल से अंब की ओर जा रहे थे। घंडावल पहुंचने पर पंजाब नंबर का पिकअप ट्राला के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मुनीष कुमार निवासी गुगलैहड़, मोहित निवासी नंदपुर व बाबी निवासी धंधडी घायल हो गए।

इनमें एक स्कूली छात्र भी शामिल है। तीनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर मुनीष कुमार निवासी गुगलैहड़ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य दो का उपचार जारी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वायनाड भूस्खलन में फतेहपुर का विक्रम लापता, 7 जुलाई से कोई संपर्क नहीं

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल फतेहपुर की पंचायत टकोली घिरथा निवासी विक्रम...

कबाड़ बीनने के बहाने रेकी, सूने मकान से उड़ाया था खजाना, धर्मशाला में 70 लाख की चोरी का पर्दाफाश

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा पुलिस ने धर्मशाला में हुई एक हाई-प्रोफाइल...

मुबारिकपुर-अंब रोड पर भीषण सडक़ हादसा, 3 बच्चों सहित दिल्ली के 7 लोग गंभीर घायल

हिमख़बर डेस्क  मुबारिकपुर-अंब रोड पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण...

मंडी-पराशर मार्ग पर चलती HRTC बस के शीशे को तोड़ता हुआ अंदर जा पहुंचा पत्थर, एक यात्री घायल

हिमख़बर डेस्क  मंडी-पराशर मार्ग पर बुधवार को एचआरटीसी की एक...