युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जिला रोजगार कार्यालय मंडी में 10 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर

--Advertisement--
हिमख़बर डेस्क 
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के सौजन्य से बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग 100 पदों पर भर्ती के लिए 10 जुलाई 2026 को रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती के माध्यम से 10वीं, 12वीं अथवा होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं का चयन कर उन्हें होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को कंपनी में पेरोल पर नियमित नियुक्ति दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, निःशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो सहित 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित हों।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ईडी ने कोलकाता में फ्रीज किए टीएमसी के 440 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी को...

100 साल का गौरवशाली इतिहास, अब 51 छात्रों तक सिमटा धर्मशाला का ब्वायज स्कूल

70 कनाल का कैंपस, सिर्फ 51 विद्यार्थी… धर्मशाला के...

चार साल बाद भी नूरपुर फोरलेन अधूरा धूल-मिट्टी और जाम से जूझ रहे लोग

828 करोड़ रुपए की परियोजना अधर में, तय समय...