छुट्टियों का लाभ ले चुके स्थानांतरित शिक्षकों को नहीं मिलेगी मानसून ब्रेक

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

प्रदेश के विंटर वैकेशन स्कूलों में छुट्टियों का लाभ ले चुके स्थानांतरित शिक्षकों को समर वैकेशन स्कूलों में अब मानसून की छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

एक कैलेंडर ईयर में शिक्षक को एक बार ही इन छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इसी को देखते हुए शिमला जिला के उपनिदेशक विद्यालय शिक्षा (सैकेंडरी) ने सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों से ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में स्थानांतरित हुए शिक्षकों का ब्यौरा जल्द उपलब्ध करवाएं।

निर्देशों के अनुसार जिन शिक्षकों का इस वर्ष शीतकालीन  अवकाश वाले विद्यालयों से ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तबादला हुआ है और वे पहले ही इस वर्ष शीतकालीन अवकाश का लाभ ले चुके हैं, उनके नाम और संबंधित विवरण तुरंत उपनिदेशक कार्यालय को भेजे जाएं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी आगे प्रतिनियुक्ति (डैपुटेशन) संबंधी आदेश जारी करने के लिए आवश्यक है।

इसलिए सभी विद्यालय प्रमुखों को बिना देरी किए उक्त जानकारी भेजने को कहा गया है। गौर हो कि नियमों के तहत एक कैलेंडर ईयर में शिक्षक एक बार ही उक्त छुट्टियों का लाभ ले सकता है।

12 जुलाई से समर वैकेशन स्कूलों में होगी मानसून ब्रेक

राज्य के समर वैकेशन स्कूलों में 12 जुलाई से मानसून ब्रेक शुरू हो रही है, जो 12 अगस्त तक जारी रहेगी। हालांकि विंटर वैकेशन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां 7 से 12 अगस्त तक होंगी।

ऐसे में जो शिक्षक इस शैक्षणिक सत्र में विंटर वैकेशन स्कूलों में 42 दिन की छुट्टियों का लाभ उठा चुके हैं और उनके तबादले या उनका डैपुटेशन समर वैकेशन स्कूलों में हुआ है, उन्हें अब 12 जुलाई से 12 अगस्त तक होने वाली छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...