चंडीगढ़ में हिमाचल के दंपती सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

मोहाली-कुराली हाईवे पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान ऊना जिले के देहलां गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुरेश ऐरी,  मैहतपुर के व्यापारी प्रत्युष और उनकी पत्नी ह​र्षिता के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि खरड़ के समीप भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास (घड़ूंआ थाना क्षेत्र) यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ये लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ से वापस ऊना लौट रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार (HP\ 20G\ 5666) के आगे चल रहे एक कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दंपती की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। वहीं, इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...