वायनाड में भीषण भू-स्खलन में हिमाचल के दो इंजीनियर लापता, मंडी के रिवालसर और कांगड़ा के सुरेला से हैं दोनों

--Advertisement--

सुरंग निर्माण स्थल पर हादसे में चार की मौत, कई लापता

हिमख़बर डेस्क 

केरल के वायनाड में सुरंग निर्माण स्थल पर मंगलवार को हुए बड़े भू-स्खलन की जद में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

भू-स्खलन की चपेट में आने से दो हिमाचली इंजीनियर भी लापता हो गए हैं। हिमाचल के मंडी और कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले इन दोनों इंजीनियर्स को लेकर केरल सरकार ने सूचना दी है, जिसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मामले को लेकर लापता के परिजनों से संपर्क किया है।

बहरहाल इस पूरे मामले को लेकर राज्य सरकार संबंधित प्रदेश की सरकार से पल-पल की जानकारी हासिल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार केरल के वायनाड क्षेत्र में एक सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान मंगलवार को निर्माण स्थल पर मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा भू-स्खलन हुआ है और इसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता हो गए हैं।

उधर, हिमाचल सरकार को सूचना दी गई है कि इस हादसे में हिमाचल के दो इंजीनियर भी लापता हो गए है। दोनों निर्माण स्थल पर कार्यरत थे।

लापता लोगों में कंस्ट्रक्शन मैनेजर के तौर पर कार्यरत कांगड़ा जिला के फतेहपुर तहसील के सुरेला निवासी विक्रम राणा और मंडी के रिवाल्सर स्थित विकास नगर निवासी इंजीनियर राहुल शामिल हंै।

केरल सरकार की ओर से साझा की गई इस जानकारी के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है और राज्य आपदा प्राधिकरण ने लापता लोगों के परिजनों को भी जानकारी दी है।

सरकार का कहना है कि दोनों लापता लोगों को लेकर केरल सरकार के संपर्क में है और पल-पल की जानकारी हासिल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

हिमाचल प्रदेश के मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 11...

UAE में नौकरी का मौका! इलेक्ट्रिशियन और फिटर की भर्ती, कल तक भरें Google Form

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए...

हिमाचल में ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर को इंटरव्यू

ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के कुल 10 पदों को...