देवी-देवताओं के आदेश दरकिनार, किन्नर कैलाश बेखौफ जा रहे लोग, 16 गांवों के कारदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

किन्नौर में यात्रा को लेकर बढ़ा विवाद, 16 गांवों के कारदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हिमख़बर डेस्क 

किन्नौर में पवित्र किन्नर कैलाश यात्रा को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। स्थानीय देवी-देवताओं के आदेशों को दरकिनार कर लोगों का यात्रा पर जाने का सिलसिला जारी है।

प्रशासन के सुस्त रवैये से लोग बेखौफ यात्रा कर रहे है। ऐसे में देव समाज टुकपा खूनांग से जुड़े 16 गांवों के देवी-देवताओं के कारदारों एवं प्रतिनिधियों ने मंगलवार को उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा से मुलाकात की।

उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए किन्नर कैलाश यात्रा को तत्काल पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की है।

प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को बताया कि इस संबंध में छह जून, 27 जून और 30 जून को भी तीन बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही कोई लिखित जवाब दिया गया।

देव समाज ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर हुई कार्रवाई का लिखित जवाब दस जुलाई तक दिया जाए।

ज्ञापन का जवाब न देने पर करेंगे आंदोलन

प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो इसे किन्नौर की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा एवं आस्था के खिलाफ कार्रवाई माना जाएगा और देव समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

देव समाज टुकपा खूनांग के प्रतिनिधिमंडल में रूपेश नेगी (मौतमी), राधा मृष्ण (तेलंगी), कल्पना नेगी (महिला मंडल तांगलिंग), पंकज (ठंगी), भुवनेश्वर नेगी (रिस्पा) और जय कुमार (स्कीबा) सहित करीब 20 कारदार एवं प्रतिनिधि शामिल रहे।

देवी-देवताओं ने दिया समर्थन

देव समाज के अनुसार छितकुल, रक्छम, सांगला, कामरू, बारंग, पोवारी, तांगलिंग, रिब्बा, स्कीबा, रिस्पा, ठंगी, कूनो, चारंग, शोंग, कटगांव तथा अन्य गांवों के देवी-देवताओं ने इस का समर्थन किया है।

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा पर लगी रोक हटाने की मांग

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को शीघ्र शुरू करने व यात्रा के दौरान लगाई गई बीएनएसएस की धारा 163 (1) को हटाने मांग को लेकर श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल जुआगी के बैनर तले सैकड़ों टेंट कारोबारियों ने प्रदर्शन किया।

निरमंड बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय निरमंड तक रैली निकाली। इस दौरान कारोबारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यात्रा को जल्द बहाल करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रधान एवं बीडीसी सदस्य चायल जुआगी डीम मौन सिंह ठाकुर ने किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निरमंड डा. जगदीप सिंह राठौर के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

हिमाचल प्रदेश के मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 11...

UAE में नौकरी का मौका! इलेक्ट्रिशियन और फिटर की भर्ती, कल तक भरें Google Form

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए...

हिमाचल में ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर को इंटरव्यू

ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के कुल 10 पदों को...