मुबारिकपुर-अंब रोड पर भीषण सडक़ हादसा, 3 बच्चों सहित दिल्ली के 7 लोग गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

मुबारिकपुर-अंब रोड पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण सडक़ हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब सात बजे टिब्बी पुल के पास एक मोड़ पर हुआ, जब डमटाल से रिकांगपिओ जा रहा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही दिल्ली नंबर की कार से आमने-सामने टकरा गया। कार में एक दंपति, दो, अढ़ाई और चार वर्ष की आयु के तीन बच्चे तथा दो अन्य लोग सवार थे।

सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्री उस समय नींद में थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक सडक़ किनारे पलट गया।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार जारी है।

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...