खास खबर : सिरमौर की बेटी बनी भारतीय महिला कबड्डी की कप्तान, पहाड़ी राज्य का बढ़ा मान

--Advertisement--

नाहन, 27 सितंबर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र की शानदार कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को भारतीय महिला कबड्डी टीम का कप्तान बनाया गया है। एशियाई खेलों की महिला कबड्डी में रितु देश का नेतृत्व करेंगी।

हालांकि, 12 सदस्यीय दल का ऐलान कबड्डी फैडरेशन ने पहले ही कर दिया था, लेकिन बुधवार दोपहर रितु नेगी के कप्तान बनने की खबर सामने आई।

आपको बता दें कि इस बार हिमाचल की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है, इसमें तीन खिलाड़ी सिरमौर से हैं। गिरिपार के दुर्गम गांव शरोग में जन्मी रितु नेगी साउथ एशियाई खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

जूनियर इंडिया 2018 एशियन गेम्स व साउथ एशियन गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रितु नेगी गत वर्ष परिणय सूत्र में बंधी थी।

हरियाणा के स्टार कबड्डी खिलाडी रोहित गुलिया के संग सात फेरे लिए थे। रितु नेगी के भारतीय टीम के कप्तान बनने के बाद हरियाणा का भी गौरव बढ़ा है, क्योंकि वो हरियाणा की पुत्रवधू भी हैं।

भारतीय रेलवे में कार्यरत रितु नेगी की कबड्डी के खेल में लंबी फेहरिस्त है। लेकिन विशेष तौर पर इंडोनेशिया के जकार्ता में रजत पदक जीतना कैरियर का शानदार पड़ाव रहा है। एशियन खेलों में भी रितु नेगी के नेतृत्व में  भारतीय महिला कबड्डी टीम के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...