हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत दी है।

वित्त विभाग ने एकमुश्त विशेष छूट के तहत उन मामलों की दोबारा समीक्षा करने का फैसला लिया है, जिन्हें पहले केवल गैर-निर्धनता के आधार पर खारिज कर दिया गया था।

वित्त विभाग से जारी कार्यालय ज्ञापन के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों और सरकारी महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर पात्र आश्रितों से नए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2026 तक संबंधित विभागाध्यक्ष के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

ऐसे मामलों में परिवार की आर्थिक स्थिति का पुनर्मूल्यांकन वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर किया जाएगा। यदि आश्रित आज भी आर्थिक संकट में पाया जाता है तो उसे करुणामूलक नियुक्ति के लिए पात्र माना जा सकेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह राहत केवल उन मामलों के लिए होगी, जिन्हें पहले सिर्फ आर्थिक रूप से निर्धन न पाए जाने के कारण अस्वीकार किया गया था। जिन मामलों को किसी अन्य कारण से खारिज किया गया था, उन्हें दोबारा नहीं खोला जाएगा।

वित्त विभाग ने पुनर्विचार के लिए छह माह की समय-सीमा तय की है। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन प्राप्त होने के एक माह के भीतर मामलों का निपटारा करें और पात्र पाए जाने पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।

करुणामूलक नियुक्तियां प्रत्यक्ष भर्ती कोटे में उपलब्ध पदों पर की जाएंगी। सभी पात्र मामलों में विभागीय स्तर पर जांच और पात्रता सुनिश्चित करने के बाद अंतिम नियुक्ति से पूर्व मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी उपनिदेशकों, सरकारी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे सभी लंबित एवं पूर्व में अस्वीकृत मामलों की जानकारी पात्र आश्रितों तक पहुंचाएं और प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करें।

करुणामूलक आधार पर 121 युवाओं को मिली नौकरी

वहीं  प्रदेश सरकार ने करुणामूलक आधार पर लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए भर्ती निदेशालय के तहत राज्य संवर्ग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर जॉब ट्रेनी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थियों को यह नियुक्तियां प्रदान की गई हैं।

आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक विभागों की सिफारिशों, वित्त विभाग और कार्मिक विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति दी गई है।

सूची में शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना और मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

भर्ती निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के तहत चयनित युवाओं को राज्य संवर्ग के तहत जॉब ट्रेनी–जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के रूप में नियुक्त किया जाएगा। करुणामूलक नियुक्तियों के लंबित मामलों को लेकर लंबे समय से परिवारों में असंतोष रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...