तरखान, लोहार, कुम्हार और नाई को 15 हजार की टूलकिट, दो लाख रुपए तक की वित्तीय मदद

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की घोषणा इस वर्ष 15 अगस्त को मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने राष्ट्र संबोधन के दौरान की थी।

यह योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार की होगी और इसके लिए 13 हजार करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। यह योजना पूरे देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करेगी। पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत अठारह पारंपरिक शिल्पों को शामिल किया जाएगा।

इनमें बढ़ई, नाव निर्माता, हाथ से शस्त्र बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाला, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तोडऩे वाला, मोची जूता, जूता कारीगर, राजमिस्त्री, टोकरी -चटाई- झाड़ू निर्माता-कॉयर बुनकर, गुडिय़ा और खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई, माला बनाने वाला, धोबी, दर्जी और मछली पकडऩे का जाल निर्माता शामिल हैं।

योजना के तहत, बायोमेट्रिक आधारित पीएम विश्वकर्मा पोर्टल का उपयोग करके सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से विश्वकर्माओं का नि:शुल्क पंजीकरण किया जाएगा। उन्हें पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड के माध्यम से मान्यता प्रदान की जाएगी।

कारीगरों को बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण से जुड़े कौशल उन्नयन, 15,000 रुपए का टूलकिट प्रोत्साहन, दो किस्तों में एक लाख रुपए और दो लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पांच प्रतिशत की रियायती ब्याज दर, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता भी उपलब्ध होगी।

इस योजना का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा या अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों के पारंपरिक कौशल के परिवार-आधारित अभ्यास को मजबूत करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...