छात्रवृत्ति के लिए अब बायोमैट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी

--Advertisement--

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से शुरू हो चुकी है बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया, अल्पसंख्यक मंत्रालय की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए नई व्यवस्था लागू।

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति लेने के लिए नियम और सख्त हो गए हैं अब लाभार्थी विद्यार्थियों के साथ-साथ छात्रवृत्ति के आवेदन सत्यापित करने वाले अधिकारियों के भी बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिए हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए प्रदेश में नई व्यवस्था लागू हुई है।

छात्रवृत्ति योजनाओं में होने वाले घोटालों से बचने के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय ने आवेदनों को सत्यापित करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब लाभार्थी विद्यार्थियों सहित आवेदनों को सत्यापित करने वाले जिला नोडल अधिकारियों और शिक्षण संस्थान प्रमुखों का भी बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वही अधिकारी लॉगिन कर सकेगा जिसका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण हुआ होगा।

कांगड़ा के सी एस सी जिला प्रबंधक छुनकू राम ने बताया कि पहले चरण में जिला के नोडल अधिकारी, संस्थान के नोडल अधिकारी व शिक्षण संस्थान प्रमुखों का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण सी एस सी के माध्यम से पूरा हो चुका है। इसके लिए उन्होंने सी एस सी जिला प्रबंधक महिंदर पॉल व सी एस सी संचालकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इतने कम समय में इस प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग दिया।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में अब 10 अगस्त से विद्यार्थियों का भी बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण शुरू होगा जो कि सी एस सी के माध्यम से ही किया जा रहा है।

अतः उन्होंने जिला नोडल अधिकारी, संस्थान नोडल अधिकारी व शिक्षण संस्थान प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे सभी लाभार्थी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण कराने में सहयोग करें क्योंकि इस प्रक्रिया को पूरा किए बिना संस्थान पर 2022-23 के आवेदन सत्यापित नहीं हो सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...