1,100 रुपये देकर लिफ्ट से सीधे चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, ट्रायल पर नई व्यवस्था शुरू

--Advertisement--

एसडीएम अंब विवेक महाजन ने बताया कि ऑनलाइन भी यह सुविधा देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हवन डालने और प्रसाद घर तक पहुंचाने के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जा रही है। 

ऊना – अमित शर्मा

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दर्शन अब श्रद्धालु आसानी से कर पाएंगे। लिफ्ट से होकर सीधे मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम दर्शन पास मिलेगा, जिसका श्रद्धालुओं को 1,100 रुपये शुल्क चुकाना होगा। इस पास से एक बार में पांच सदस्य जा पाएंगे।

इसी तरह दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अटेंडेंट के लिए 50 रुपये अदा करना होगा। शुल्क अदा करने के बाद श्रद्धालु ओटीपी सत्यापित करवाकर लिफ्ट से मंदिर परिसर तक पहुंच सकता है। ट्रायल तौर पर व्यवस्था मंगलवार से शुरू की गई है। एक दिन में केवल 500 ही पास जारी होंगे।

मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य वीआईपी के लिए यह व्यवस्था निशुल्क होगी। एसडीएम अंब विवेक महाजन ने बताया कि ऑनलाइन भी यह सुविधा देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हवन डालने और प्रसाद घर तक पहुंचाने के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि छुट्टी वाले दिन मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पांच से छह घंटे कतार में इंतजार करने के बाद चंद सेकेंड के लिए दर्शन हो पाते हैं। इसलिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।

ऐसे होगी सुगम दर्शन पास की बुकिंग

श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास बाबा श्री माई दास सदन में बुकिंग करवानी होगी। यहां श्रद्धालुओं के लिए वेटिंग हॉल में बैठने की व्यवस्था है। बुकिंग होने के बाद यहां से इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर की लिफ्ट तक ले जाया जाएगा।

यहां तैनात जवान की ओर जारी ओटीपी की जांच के बाद श्रद्धालु को लिफ्ट में जाने की अनुमति मिलेगी। लिफ्ट के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। यहां होमगार्ड जवान मुख्य कतार में लिफ्ट से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भेजेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...