शाहपुर ठेकेदार यूनियन ने मुख्यमंत्री राहत में दी पांच लाख 51 हजार रुपए की राशि

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

ठेकेदार यूनियन उपमंडल शाहपुर ने मंगलवार को शाहपुर में अध्यक्ष सुनील बिलौरिया के नेतृत्व में 5 लाख 51 हजार रुपेय की राशि मुख्य मंत्री राहत कोष में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां को विश्राम गृह शाहपुर में भेंट की।

इस अवसर पर ठेकेदार यूनियन के सुनील, विक्की चंब्याल, अजय बबली, विशाल चंब्याल, अजय पठानिया, रिंकू बलौरिया, रिपन कुमार, सुरेश गुलेरिया, तिलक गुलेरिया, रिशु गुलेरिया, सोनू पंडित, ओनम शर्मा ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में बहुत नुकसान हुआ कई कीमती जाने गई हैं और भारी जन धन का नुकसान हुआ।

उन्होंने कहां कि साथ ही सड़के और सिंचाई योजनाएं तबाह हो गई। उन्होंने कहा कि ठेकेदार यूनियन शाहपुर ने आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां से प्रेरित हो कर यह फैसला लिया कि इस आपदा की घड़ी में मुख्य मंत्री राहत कोष में अपना अंशदान देना चाहिए जिससे जरूरत मंद लोगों को सहयता मिल सके।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में ठेकेदार यूनियन हमेशा सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार को हर संभव मदद देने की कोशिश जारी रहेगी। विधायक केवल सिंह पठानियां ने मुख्यमंत्री राहत कोष में यह राशि देने पर ठेकेदार यूनियन का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...