सोनू को इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर प्रदान करके रीना ठाकुर ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल

--Advertisement--

26 वर्षीय अक्षम ‘सोनू’ के जीवन में आशा की नई किरण, व्हील चेयर ने बढ़ाया हौंसला.

राजगढ़, 24 मई – नरेश कुमार राधे

गरीब, असहाय व पीड़ित व्यक्ति की सेवा और सहायता करना एक पुनीत कार्य माना जाता है। समाज के अनेक बुद्धिजीवी व्यक्ति पीड़ित व असहाय लोगों की सहायता करना अपना अहोभाग्य मानते हैं।

ऐसा ही एक अनूठा उदाहरण प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका व वर्तमान में हाब्बन पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर ने एक शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर प्रदान कर पेश किया है। इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की जा रही है।

बता दें कि पझौता घाटी के मानवा गांव का करीब 26 वर्षीय युवा यशवंत सिंह उर्फ सोनू बीते करीब 5 वर्ष पहले 2018 में एक सड़क हादसे में शारीरिक रूप से अक्षम हो गया था। दुर्घटना में उसकी टांगों ने कार्य करना छोड़ दिया था। दिन-रात बिस्तर पर रहने से सोनू मनोबल भी खोता जा रहा था।

पझौता घाटी के प्रवास के दौरान लोक गायिका रीना ठाकुर की मुलाकात सोनू के परिवार से हुई। अक्षम सोनू की परेशानी देखकर रीना ठाकुर का मन पसीज गया। उन्होंने सोनू को व्हील चेयर प्रदान करने का वादा किया।

रीना ठाकुर ने बिना विलंब किए सोलन जाकर अपने निजी खाते से इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर खरीदकर सोनू को घर जाकर प्रदान की। सोनू की प्रसन्नता का कोई ठिकाना न रहा।

सोनू अब अपनी व्हील चेयर में बैठकर बड़े अपने बरामदे और आंगन में चक्कर लगाता हैं। निसंदेह युवक के मन में जीवन में जीने की नई किरण जगी है।

सोनू के परिवार के सदस्यों ने रीना ठाकुर का हृदय से आभार व्यक्त किया। हालांकि रीना ठाकुर ने इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर की कीमत नहीं बताई। जबकि मार्किट में इसकी कीमत करीब 70 हजार हैं।

रीना ठाकुर ने बताया कि पीड़ित मानवता की सहायता ईश्वर की सेवा मानी जाती है। इस व्हील चेयर को एक बार चार्ज करने पर 16 किलोमीटर तक चलने की क्षमता उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में सोलन के एक दानी पुरुष ओम शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...