भाजपा मंडल भटियात विधानसभा क्षेत्र में चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

भाजपा मंडल भटियात विधानसभा क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। यह अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का अलख जगाया जाएगा। वहीं लोगों को केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

यह बात पूर्व मुख्य सचेतक एवम् पूर्व विधायक भटियात श्री बिक्रम सिंह जरयाल ने सिम्बल घट्टा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान भी छेड़ा जाएगा। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों की वैरिफिकेशन की जाएगी।

उन्होंने कहा की हर मंडल से 30 प्रमुख लोग अपना घर-वार व मंडल छोड़कर दूसरे मंडलों में डाटा मेनेजमैंट की वैरिफिकेशन करेंगे उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का 9 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा। आने वाले लोकसभा चुनावों में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से जीत होगी और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसको लेकर आज बुधवार को सिम्बलघट्टा में भाजपा मंडल भटियात की बैठक हुई। इसमें जहां संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वहीं चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारीसीएल ठाकुर एवम् भाजपा मंडल भटियात के अध्यक्ष दिव्यचक्षु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...