तेज रफ़्तार कैंटर ने बलेरो व मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मोके पर मौत, दो पीजीआई रेफेर

--Advertisement--

नालागढ़ बद्दी नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, हररायपुर के पास एक तेज रफ़्तार कैंटर ने बलेरो व मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बलेरो चालक की मौक़े पर ही मौत दो मोटरसाइकिल स्वार गंभीर रूप से घायल पीजीआई रेफेर.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ बद्दी नेशनल हाईवे पर देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है. जानकारी के मुताबिक़ एक कैंटर जो नालागढ़ से बद्दी की तरफ़ जा रहा था उसने हररायपुर के पास तेज रफ़्तार से ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बलेरो जिसका नंबर HP12M8047 व मोटरसाइकिल जिसका नंबर HP55A3806 को बुरी तरह टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगो ने तुरंत बैलेरो चालक व मोटरसाइकिल स्वार दो युवकों को नालागढ़ अस्पताल पहुँचाया परंतु नालागढ़ डॉक्टर ने बैलेरो चालक जिसका नाम शंभु जॉकी नालागढ़ में ठेकेदारी का काम करता है और वार्ड नंबर 9 में किराए के मकान में रहता है उसको मृत घोषित कर दिया.

व दोनो मोटरसाइकिल स्वार युवकों की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर कर दिया. मोटर साइकिल घायल युवकों की पहचान अक्षय निवासी खरुणी व अरुण निवासी नादौन हमीरपुर के रूप में हुई है

नालागढ़ अस्पताल के डॉक्टर ने बताया की तक़रीबन 9 बजे के क़रीब एक्सीडेंट का मामला आया था. जिसमे बैलेरो चालक ब्रॉड डेड पाया गया व दो मोटरसाइकिल स्वार युवकों को गंभीर चोटे आयी थी. जिनकी गंभीर हालत देखते हुए तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...