सलूणी के अथेड-कांडी मार्ग पर कार हादसे का शिकार, चालक की गई जान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी उपमंडल के अथेड-कांडी संपर्क मार्ग पर एक कार हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव बामबेऊ के तौर पर हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसा शुक्रवार देर शाम को पेश आया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय सुरेंद्र कार में सवार होकर घर की ओर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अथेड़-कांडी रोड पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे लुढ़क गई।

कार के गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी किहार पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...