पंचायतीराज विभाग में 450 पदों पर होगी भर्ती, अनिरुद्ध बोले, मनरेगा कामगारों के लिए भी ऑनलाइन हाजिरी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागों में जल्द 450 नई नौकरियों का प्रावधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मनरेगा में कामगारों की ऑनलाइन हाजिरी का प्रावधान किया जाएगा।

शिमला में भी अन्य महागरों की तर्ज पर हाट बाजार के लिए जगह का चयन किया जाएगा, जहां पर स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेच सकेंगे और ऐसी व्यवस्था प्रदेश के हर शहर में की जाएगी।

अनिरुद्ध सिंह गुरुवार को पीआरटीआई क्रेगनेनो मशोबरा में ग्रामीण विकास निदेशालय, के अधीन राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी-वाटरशैड द्वारा वाटरशैड विकास के तहत सर्वोत्तम प्रथाएं विषय पर राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की पैकेजिंग में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न पंचायतों की संस्कृति एवं भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए प्रदेश के 26 खंडों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उन्हें सस्ते दामों पर पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

इससे पूर्व देवाशीष शेन, राजेश कुमार और डॉ भारतरय (पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट, देहरादून), डा. विवेक पठानिया नाबार्ड शिमला, जोगिंद्र चौहान जलशक्ति विभाग, डा. रविंद्र सिंह जसरोटिया, प्रत्यय जगन्नाथ , ममता ठाकुर ने भी विभिन्न योजनाओं पर जानकारी बांटी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रधान सलाहकार टी एंड एफए निशा सिंह, संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास डा. भावना आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...