चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा पठानकोट एनएच पर पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान 7.93 ग्राम चिट्टे की खेप सहित एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र रोशन लाल वासी गांव कटरा शोर सिंह तहसील एवं जिला अमृतसर के तौर पर की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू सेल के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में एक टीम पठानकोट एनएच पर तड़ोली के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान तडोली रेन शेल्टर में मौजूद रोहित पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए रोहित को पकड़कर पूछताछ की। इसी दौरान रोहित की संदेह के आधार पर तलाशी लेने दौरान कब्जे से 7.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर चिट्टा खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...