विजिलेंस जांच का सामना करे रहे ठेकेदार को नहीं मिलेगा काम : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि विजिलेंस जांच का सामना कर रहे ठेकेदारों को कार्य आवंटित नहीं किए जाएंगे। वीरवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त ठेकेदार का कार्य तय मानकों के अनुरूप सही नहीं पाए जाने पर उसका भुगतान रोकने सहित उसे ब्लैकलिस्ट करने के भी अधिकरियों को निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने सहित इनकी गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता जांचने के लिए समय-समय पर कार्यस्थलों का निरीक्षण करने को कहा।

चंद्र कुमार ने अधिकारियों को सरकारी भवनों के निर्माण व रखरखाव के लिए जमा राशि की टेंडर प्रक्रिया को भी प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र की पुरानी सड़कों के बेहतर रखरखाब के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, अधिशासी अभियंता रवि भूषण व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...