छह साल की शादी आखिर किस मोड़ पर पहुंची, पति की प्रताडऩा से तंग आकर निगल लिया जहर

--Advertisement--

छह साल की शादी आखिर किस मोड़ पर पहुंची, पति की प्रताडऩा से तंग आकर निगल लिया जहर

सुंदरनगर – डॉली चौहान

पति की यातनाओं से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिसके चलते उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में लाया गया है।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को भर्ती कर लिया है। इस संदर्भ में विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।

शिकायतकर्ता लालमन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी दीपा की शादी वर्ष 2017 में नरपत कुमार गांव दवारड के साथ हुई थी। वर्ष 2020 के बाद उसके दामाद ने बेटी दीपा को तंग करना शुरू कर दिया। मारपीट भी करता है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

16 मई तक भरें फॉर्म, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश प्रक्रिया जारी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में कक्षा 11वीं...

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...