शिमला निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को शिमला नगर निगम चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी करते हुए 10 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने आज उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। भराड़ी वार्ड से पूर्व पार्षद जितेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पूर्व काउंसलर श्रीमती कांता सुयाल कैथू वार्ड से, अनीता शर्मा मझियात वार्ड से, किरण शर्मा खाछीघाटी वार्ड से, रूप चंद फागली वार्ड से, सुषमा कुठियाला राम बाजार वार्ड से, अतुल गौतम जाखू वार्ड से, ममता चंदेल संजुली चोक वार्ड से, विशाखा मोदी लोअर ढाली वार्ड से और राम रतन वर्मा कंगनाधर वार्ड से प्रत्याशी बने हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने 34 वार्डों के लिए 26 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और आठ वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है।

Press Release M.C Elections Shimla

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...