शिमला में एसपी-सीएम सिक्योरिटी के सरकारी आवास में लगी आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत एडवांस स्टडी के पास एसपी-सीएम सिक्योरिटी के सरकारी आवास में रविवार रात को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। इस सरकारी आवास में रेनोवेशन का कार्य चल रहा था तथा एसपी सीएम सिक्योरिटी डॉक्टर शिव कुमार ने अभी यहां शिफ्ट नहीं किया था। बुर्ज कॉटेज काफी पुराना सरकारी आवास है। इसकी पहली मंजिल में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

बालूगंज अग्निशनम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एडवांस स्टडी चौक के पास बुर्ज कॉटेज में रात करीब 2 बजे आग लग गई। आग बुझाने के लिए बालूगंज के अलावा माल रोड और छोटा शिमला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। तीन फायर टेंडरों की मदद से सुबह 5 बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही है।

बालूगंज अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि 30 लाख की संपति को जलने से बचाया गया है।  उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...