सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 27 से 29 तक होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

रिकांगपिओ, 23 मार्च – एस पी क्यूलो मथास

जिला में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिला है। युवाओं के लिए 150 सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिला रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने कहा कि यह भर्ती एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर की ओर से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आवेदक अपने दस्तावेज लेकर 27 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में, 28 मार्च को रोजगार कार्यालय पुह और 29 मार्च को रोजगार कार्यालय भावानगर पहुंचे। जिनकी आयु 21 से 37 वर्ष है, वे उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज व बायोडाटा लेकर आएं।

यह रहेगी योग्यता
सिक्योरिटी गार्ड के भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास अनिवार्य है। आवेदन की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है, जबकि हाइट 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 56 किलो से ऊपर होना चाहिए। वेतन 16 हज़ार से 18,500 हजार रुपए प्रतिमाह दी जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...