आग की भेंट चढ़ी निजी स्कूल बस; सडक़ किनारे खड़ी थी गाड़ी, दस लाख का नुकसान

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के गांव धमांदरी गांव में सडक़ किनारे खड़ी निजी स्कूल की बस आग की भेंट चढ़ गई। हादसे में स्कूल प्रबंधन को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गनीमत यह रही कि जिस समय स्कूल बस आग की चपेट में आई उस समय बस में कोई भी सवार नहीं था और बस सडक़ किनारे पार्क की गई थी।

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...