पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं की पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का होगा निपटारा

--Advertisement--

24 मार्च से 26 मार्च तक  सैनिक कल्याण कार्यालय में ”स्पर्श“ जागरूकता अभियान

धर्मशाला 22 मार्च – राजीव जस्वाल

नौसेना के पूर्व सैनिकों, सैनिक कर्मचारियों, वीर नारियों व उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को उनकी पेंशन सम्बन्धी समस्याओं के निपटारे के लिए 24 मार्च से 26 मार्च तक  जिला सैनिक कल्याण कार्यालय धर्मशाला ”स्पर्श“ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सेवानिवृत्त कर्नल कनबर सिंह चहल ने बताया कि इस शिविर में भारतीय नौसेना के सीडीए (पी.डी) मेरठ  छावनी  द्वारा पूर्व  सैनिकों, उनके आश्रितों तथा वीर नारियों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं की पैंशन सम्बन्धी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका निवारण करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिविर में पेंशन से सम्बंधित अपने साथ डिस्चार्ज बुक, सभी पीपीओ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य सभी  दस्तावेजों सहित इस शिविर में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...