रोजगार का सुनहरा अवसर, उप रोजगार कार्यालय देहरा में 150 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

देहरा, 22 मार्च – शिव गुलेरिया

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिये सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद भरने के लिए उप रोजगार कार्यालय देहरा  में 27 मार्च को पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः 10 .30 बजे से आरंभ होंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक, भार 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 15500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, स्पिति, परमाणु तथा चंडीगढ़ रहेगा ।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7807222237 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...