कलाकारों ने तड़ोली और खज्जियार में युवाओं को दी नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी

--Advertisement--

चंबा, 22 मार्च – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा के तत्वावधान में प्रचार- प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर के गांव तडोली और खज्जियार में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आर्यन कला मंच उदयपुर के कलाकारों ने गीत व संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं के कौशल को निखारने के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क प्रशिक्षण और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी ।

कलाकारों ने बताया कि निगम द्वारा फूड एंड बेवरेज,सिलाई कढ़ाई, रूप सज्जा व वस्त्र सज्जा इत्यादि का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त पुरुष वर्ग के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...