देवव्रत यादव चुने मुख्य सलाहकार, रणजीत सिंह ठाकुर बने कार्यकारी अध्यक्ष

--Advertisement--

बद्दी में संपन्न हुए भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव

बद्दी – रजनीश ठाकुर

भारतीय मजदूर संघ के जिला इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में देवव्रत यादव को मुख्य सलाहकार, रणजीत ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बद्दी में राज्य महामंत्री देवीदत्त तनवर की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुए। जबकि चुनाव प्रक्रिया का संचालन ईएसआईसी से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने किया।

बद्दी के नगर परिषद हाल में कराए गए चुनाव में हृदय राम शर्मा को जिला इकाई का दबोरा अध्यक्ष चुना गया जबकि रणजीत ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष और देवव्रत यादव को मुख्य सलाहकार चुना गया।

गोपाल चौधरी, विद्यादत्त, तारा चंद और शशी ठाकुर को उपाध्यक्ष, राजू भारद्वाज को महासचिव, देवेंद्र संधू, बलदेव राज, मंजू देवी और विरेंद्र ठाकुर को सह महामंत्री, खेम चंद विक्की को कोषाध्यक्ष, बाल किशन को संगठन मंत्री, संतोष को कार्यकारी सचिव, जगतार सैणी को प्रचार सचिव, क्षेत्रीय सचिव सीमा ठाकुर चुना गया। जबकि गुरचरणी, निर्मल सिंह, पूजा रानी और प्रिय दर्शन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, सीमेंट उद्योग कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश, हिमाचल प्रदेश तकनीकी कर्मचारी यूनियन के वर्किंग प्रधान देवेंद्र संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...