भर्ती परीक्षा लीक स्कैम में दरकाटी निवासी बलविंदर सिंह व सुघाल निवासी नीरज के खिलाफ 420 का मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश में भर्ती परीक्षा लीक स्कैम में राज्य विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने ज्वाली में दो युवकों के घरों में दो-तीन दिन पहले रेड की थी जिसमें युवकों से पूछताछ की गई थी।

इस दौरान उनके पास दो मोबाइल फोन, लैपटॉप व प्रश्न पत्र बरामद किए हैं। विजिलैंस टीम ने ज्वली के दरकाटी गांव में बलविंदर कुमार उर्फ सोनू और ज्वली के सुघाल निवासी नीरज के घर में दबिश देकर दो मोबाइल फोन और प्रश्न पत्र बुकलेट बरामद किए हैं।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला के एएसपी बलबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस टीम ने सुघाल निवासी नीरज के घर से दो मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है।

दरकाटी निवासी बलविंदर कुमार उर्फ सोनू के घर से एक मोबाइल फोन और एक प्रश्न पत्र बुकलेट सीरियल नंबर 939043289 कोड नंबर सी 780/2022/सीरीज ए बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप और अन्य साक्ष्य फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि दरकाटी निवासी बलविंदर कुमार उर्फ सोनू वर्ष 2019 व 2020 में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भी नामजद रहा है।

इन दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...