
हिमाचल प्रदेश के रामपुर पाठबांगला कॉलेज गेट के पास बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात रामपुर पाठबांगला कॉलेज गेट के पास बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में एक लड़का चुहाबाग का है।
मृतकों की पहचान बाइक सवार 23 वर्षीय सतपाल पुत्र स्व. ताकू राम वार्ड नंबर 2 चुहाबाग डाकखाना खनेरी तहसील रामपुर और 18 वर्षीय आर्यन पुत्र संगत राम गांव किरटी तहसील कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई है।
टक्कर मारने वाली फॉच्र्यूनर गाड़ी इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विहारी सेवगी की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार करके छानबीन शुरु कर दी हैं। पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
