कुदरत का भी ख्याल और कमाई भी चोखी, आज से ई कचरा खरीदेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हिमाचल में मंगलवार से ई कचरा खरीदेगा। प्रदेशभर में लोगों को ई-कचरे के बदले में पैसे दिए जाएंगे। इससे लोगों की अच्छी कमाई होगी, वहीं पर्यावरण भी साफ और स्वच्छ रहेगा। बोर्ड मोबाइल वैन के माध्यम से ई-वेस्ट कलेक्शन करेगा।

यह ड्राइव 16 से 25 मार्च तक चलेगी। ई-वेस्ट को इक्ठा करके बोर्ड इसे नालागढ़ और बद्दी री-साइकिल प्लांट में भेजेगा। प्रदेश में अभी लोग ई-वेस्ट को या तो खुले में डिस्पोज कर रहे हैं या उसे नदी नालों में फेंक कर ठिकाने लगा रहे हैं।

इससे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंच रहा है, जिसे रोकने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है। अभियान के तहत आज प्रदेश सचिवालय में कलेक्शन सेंटर खोला जाएगा। प्रदेश सचिवालय और आसपास के लोग अपने घर का ई-वेस्ट यहां जमा कर सकेंगे।

बोर्ड लोगों से बेकार हो चुके मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, लैपटॉप, नोटपैड, टैबलेट, प्रिंटर, पावर कार्ड, केबल, सर्वर मॉडम, सीपीयू, सीडी मॉनिटर, एलईडी, एलसीडी मॉनिटर, माउस, की-बोर्ड, पावर सप्लाई, कंप्यूटर, यूपीएस हार्ड डिस्क, मदरबोर्ड, एंपलीफायर, स्पीकर, टोनर, कार्टेज, लैंडलाइन फोन, चार्जर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सहित 124 वेस्ट आइटम खरीदेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...