रिपन अस्पताल के 27 वर्षीय कर्मी ने लगाया फंदा

--Advertisement--

Image

मानसिक तौर पर था परेशान 

शिमला, 27 फरवरी – नितिश पठानियां

राजधानी में रिपन अस्पताल के कर्मचारी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था जिसका शव टूटीकंडी के जंगल में पेड़ से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि युवक अस्पताल में बतौर वार्ड कर्मचारी तैनात था। ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था। रास्ते में जाते समय उसने फंदा लगा लिया।

मृतक की पहचान जतिन कुमार (27) के तौर पर हुई है। सुबह जब शव को पेड़ से लटका पाया गया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ASP सिटी रमेश शर्मा का कहना है कि आजकल के कुछ नौजवान अपनी प्रॉब्लम दूसरों से शेयर नहीं करते हैं। यह एक वजह है, जिससे युवक सुसाइड कर रहे हैं।

उनका कहना है कि युवक ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में पूछताछ चल रही है। लेकिन प्राथमिक जांच में युवक का मानसिक तौर पर परेशान होना कारण माना गया है। हर तरह से इस मामले की जांच की जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...