मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर BJP मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

शिमला, 27 फरवरी – नितिश पठानियां

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक सियासत काफी गर्म है। गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को देश भर में भाजपा मुख्यालय के बाहर धरने प्रदर्शन किए।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्कर स्थित भाजपा पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मनीष सिसोदिया को निर्दोष करार देते हुए केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईमानदार लोगों को तंग करने का काम कर रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई है। गरीब बच्चों के सपने पूरे करने के लिए सिसोदिया काम कर रहे हैं।
देशभर में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ता देख केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके ईमानदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवा रही है।
दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भी भाजपा की हार हुई है, जिसकी बौखलाहट में आम आदमी पार्टी के नेताओं को तंग किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी विरोध में देश भर में पार्टी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...