ऊना में सुप्रसिद्ध होला-मोहल्ला मेले का हुआ आगाज, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

--Advertisement--

Image

ऊना, 27 फरवरी – अमित शर्मा

जिला के उपमंडल अंब के मैड़ी में सुप्रसिद्ध होला मोहल्ला मेला सोमवार को शुरू हो गया है। मेले में श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिल रहा है।

विश्वविख्यात इस मेले में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए है।

उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होला मोहल्ला मेला बहुत ही श्रद्धापूर्वक शुरू हो गया है। मेले के मद्देनजर पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

9 मार्च तक मनाए जाने वाले इस मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का खूब सैलाब उमड़ा। होला मोहल्ला मेला हर वर्ष फाल्गुन के विक्रमी महीने में पूर्णिमा के दिन आयोजित किया जाता है। करीब दस दिनों तक मनाए जाने वाला यह मेला देश ही नहीं अपितु विदेश में भी खासा प्रसिद्ध है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल तथा देश के अन्य हिस्सों से लाखों की तादाद में श्रद्धालु इस मेले में शरीक होने के लिए आते है। देश विदेश से आने वाली श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

डीसी ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मेला क्षेत्र को 10 सैक्टर में बांटा गया है और प्रत्येक सैक्टर में एक सैक्टर मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है।

मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया गया है। वहीं सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए अस्थाई सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

वहीं श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए पुलिस द्वारा भी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। मेला अधिकारी एवं एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है।

वहीं पुलिस जवानों पर आधारित विभिन्न सैल भी गठित किए गए है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में चप्पे- चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किए गए है। वहीं मेला के लिए डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ सादी वर्दी में जवान भी तैनात किए गए है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...